HPBOSE 12th English exam: पेपर लीक! पूरे राज्य में रद्द हुई 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा

HPBOSE 12th English exam cancelled: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने पूरे राज्य में कक्षा 12वीं अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया है. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा…

HPBOSE 12th English exam cancelled: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने पूरे राज्य में कक्षा 12वीं अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया है. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई), धर्मशाला ने आधिकारिक नोटिस जारी कर परीक्षा रद्द की सूचना दी है. इस घटना ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच चिंता पैदा कर दी है.

बोर्ड ने बताया कि 7 मार्च को गुमनाम शिकायत मिली थी कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चौवाड़ी, जिला-चम्बा में गलती से कक्षा 12वीं अंग्रेजी का पेपर तारीख और समय से पहले खोल दिए गए हैं जिससे पेपर लीक होने का खतरा पैदा हो गया है.

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में लिखा है, “दिनांक 07.03.2025 (ए.एन.) को बोर्ड कार्यालय में एक गुमनाम शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चौवाड़ी, जिला-चम्बा में मार्च-2025 वार्षिक परीक्षा के अंग्रेजी विषय में कक्षा-10+2 का प्रश्नपत्र निर्धारित तिथि व समय से पहले गलती से खोल दिए जाने के संबंध में बताया गया है.”
शिकायत में कहा गया कि चम्बा जिले के चौवाड़ी स्कूल में प्रश्नपत्र को गलती से पहले ही खोल दिया गया, जिससे पेपर लीक होने का खतरा पैदा हो गया. बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की. जांच के दौरान बोर्ड ने “एग्जाम मित्र ऐप” से मिले वीडियो सबूतों का सहारा लिया. यह ऐप बोर्ड ने इस साल पहली बार परीक्षा की निगरानी के लिए शुरू किया था.ट

बोर्ड ने कहा कि नई परीक्षा तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी, लेकिन अभी तक कोई तारीख तय नहीं हुई है. अभिभावकों और छात्रों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है और बोर्ड से ऐसी गलतियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है. यह पहला मौका है जब “एग्जाम मित्र ऐप” के जरिए ऐसी घटना पकड़ी गई है. बोर्ड का कहना है कि वह भविष्य में परीक्षा प्रक्रिया को और मजबूत करेगा ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *