दर्दनाक हादसा! परिवार के 5 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

Rajasthan Accident News: राजस्थान के सिरोही जिले में एक दुखद हादसा हुआ है. सिरोही के आबू रोड पर तेज रफ्तार कार और ट्रेलर के बीच…

Rajasthan Accident News: राजस्थान के सिरोही जिले में एक दुखद हादसा हुआ है. सिरोही के आबू रोड पर तेज रफ्तार कार और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के किवरली के पास हुआ. सुबह करीब तीन बजे अहमदाबाद से जालोर जा रही एक कार एक ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि जोरदार धमाका हुआ. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. सभी को वाहन से बाहर निकाला गया. हादसा इतना भयानक था कि सभी लोग वाहन में बुरी तरह फंस गए. जिसके लिए पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से ट्रेलर में फंसी कार को बाहर निकाला और क्रेन से कार के दरवाजे तोड़कर शवों और घायलों को बाहर निकाला.

चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. जबकि तीन गंभीर घायलों को आबू रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई. एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *