Holi Special: यात्रियों के लिए खुशखबरी! होली पर पंजाब से चलेगी स्पेशल ट्रेन; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Holi Special trains from Punjab: होली के त्योहार पर यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया…

Holi Special trains from Punjab: होली के त्योहार पर यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल से होली के त्योहार को लेकर 5 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. सोमवार देर शाम रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 5 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन सिर्फ होली के लिए किया जाएगा. (Good news for passengers, special train will run from Punjab on Holi news in hindi)

जानकारी के मुताबिक, पहली Train चंडीगढ़ से गोरखपुर, दूसरी ट्रेन मऊ से अंबाला कैंट, तीसरी ट्रेन गोरखपुर से अमृतसर, चौथी ट्रेन नई दिल्ली से कटरा और पांचवीं ट्रेन कटरा से बनारस के बीच चलेगी. लेकिन, इन ट्रेनों में कानपुर रूट पर एक भी ट्रेन नहीं है. इससे कानपुर रूट पर सफर करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

गोरखपुर से अमृतसर के लिए ट्रेन संख्या 05005 प्रत्येक बुधवार को 5 मार्च 2025 से 26 मार्च 2025 तक चलेगी, जबकि वापसी में अमृतसर से गोरखपुर के लिए ट्रेन संख्या 05006 प्रत्येक गुरुवार को 6 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक चलेगी.

बता दें यह ट्रेन अमृतसर से दोपहर 12.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. इसके साथ ही यह ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 2:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

होली स्पेशल ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वाल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला कैंट, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर सिटी और ब्यास रेलवे स्टेशनों सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी.

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इस होली स्पेशल ट्रेन में 3 टियर एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के कोच उपलब्ध कराए हैं ताकि सभी प्रकार के यात्री अपनी जरूरत के अनुसार यात्रा कर सकें. यात्रा के इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या रेलवे काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा कई ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है.

पंजाब से गुजरने वाली दो और विशेष रेलगाड़ियां: (Holi Special trains from Punjab) 
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी (ट्रेन संख्या 04081/04082)
MAU से प्रस्थान: 8, 10, 12, 15, 17 मार्च को रात्रि 11:45 बजे
नई दिल्ली से वापसी: 9, 11, 16, 18 मार्च को रात्रि 9:20 बजे
ठहराव: सोनीपत, पानीपत, अंबाला कैंट, जालंधर, जम्मू तवी

श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी (ट्रेन संख्या 04604/04603)
कटरा से प्रस्थान: 9, 16 मार्च, शाम 6:15 बजे
वाराणसी से वापसी: 11, 18 मार्च, सुबह 5:30 बजे
ठहराव: जम्मू तवी, पठानकोट, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, बरेली

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *