Aaj ka rashifal: आज के दिन धनु-वृष राशि वालों को मिलेगी शुभ सूचना, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष(Aries Horoscope)- प्रतिभा प्रदर्शन में बेहतर स्थिति बनाए रखेंगे. मित्रों और समकक्षों का सहयोग लेंगे. परिजनों से भेंट होगी. महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे करेंगे. शासन के कार्यों…

मेष(Aries Horoscope)- प्रतिभा प्रदर्शन में बेहतर स्थिति बनाए रखेंगे. मित्रों और समकक्षों का सहयोग लेंगे. परिजनों से भेंट होगी. महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे करेंगे. शासन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. प्रशासनिक पक्ष बेहतर रहेगा. सेवा एवं औद्योगिक क्षेत्र में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. बड़े लक्ष्य साधेंगे.

वृष(Taurus Horoscope)- पेशेवर प्रबंधन बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. उन्नति की राह पर सक्रियता बनाए रखेंगे. प्रबंधन प्रशासन के कार्य पक्ष में बनेंगे. अधिकारियोंसे भेंट होगी. विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली रहेंगे. सामाजिक मामलों को बल मिलेगा. कामकाजी अनुकूलता से उत्साहित रहेंगे. सभी प्रभावित और प्रसन्न रहेंगे.

मिथुन(Gemini Horoscope)- भाग्य बल से लाभ के अवसर बने रहेंगे. चहुंओर सफलता पाएंगे. सहज संवाद बनाए रखेंगे. धर्म आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा. मनोरंजक कार्यों में शामिल होंगे. तेजी से आगे बढ़ेंगे. निजी संबंध संवरेंगे. स्थितियां संवार पर होंगी. विभिन्न कार्यों में तेजी लाएंगे. इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी.

कर्क(Cancer Horoscope)- सावधानी से आगे बढ़ने और धोखेबाजों से सजग रहने का समय है. सोच समझ और सतर्कता से स्थिति संवारेंगे. अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. व्यक्तिगत मामलों में सजग रहें. समय लेकर भेंटवार्ता के लिए जाएं. लाभ और परिणाम सामान्य बने रहेंगे.

सिंह(Leo Horoscope)- साझा अनुंबधों में उत्साह दिखाएंगे. दाम्पत्य जीवन में सुख सौख्य रहेगा. नेतृत्व पर जोर रखेंगे. उद्योग व्यापार में प्रबंधन संवारेंगे. सबका साथ सहयोग पाएंगे. कार्यों को समय पर पूरा करेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा.

कन्या(Virgo Horoscope)- लापरवाही में कार्य करने से बचें. सतर्कता व कर्मठता बनाए रखेंगे. कामकाजी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. कार्यों मं स्पष्टता बढ़ाएंगे. नए लोगों पर अत्यधिक भरोसा न करें. जल्द प्रतिक्रिया न दें. सेवाक्षेत्र से जुड़े जन अच्छा प्रदर्शन करेंगे. विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी. विनम्रता से काम लेंगे.

तुला(Libra Horoscope)- महत्वपूर्ण मामलों में भी सहजता से कार्य करते रहेंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. करियर कारोबार आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. बड़प्पन रखेंगे. उचित अवसर भुनाएंगे. कार्य व्यापार में उचित जगह बनाए रखेंगे. मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में रुचि दिखाएंगे.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- निजी जरूरतों पर अधिक फोकस बना रहेगा. प्रतिक्रिया में धैर्य रखेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. पसंदीदा भौतिक वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. सुख सुविधाओं पर फोकस बना रहेगा. भावनात्मक संतुलन बढ़ाएंगे. भवन वाहन के मामले संवरेंगे. कार्यों की सूची बनाएंगे. वरिष्ठ मददगार होंगे.

धनु(Sagittarius Horoscope)- भाई बंधुओं से बनाकर चलेंगे. अनुकूलन का स्तर बढ़त पर रहेगा. वाणिज्यिक मामलों में तेजी से काम लेंगे. स्वजनों से करीबी बढ़ेगी. सहकारिता व सामाजिकता बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. संवाद में बेहतर करेंगे. व्यवहार प्रभावशाली बना रहेगा. जिम्मेदारों से सलाह बनाए रखेंगे.

मकर (Capricorn  Horoscope)- सभी क्षेत्रों में सफलता का स्तर अच्छा बना रहेगा. अधिकतर मामलों श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखेंगे. प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय गतिविधियो में रुचि दिखाएंगे. घर में सुख सौख्य रहेगा. आर्थिक मजबूती बढ़ेगी. अच्छे होस्ट बने रहेंगे. महत्वपूर्ण वार्ता सफल होगी. परंपरागत कार्यों से जुड़ेंगे.

कुंभ(Aquarius Horoscope)- रचनात्मकता और बड़प्पन बनाए रखेंगे. मित्रों और बंधुजनों की मदद मिलेगी. चहुंओर शुभता का संचार बना रहेगा. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी. व्यक्तित्व बल पाएगा. लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी. नवाचार रचनात्मकता बढ़ाएंगे.

मीन(Pisces Horoscope)- सुनी बातों व अफवाहों को अनदेखा करें. लुभावने प्रस्तावों में न आएं. कामकाज पर फोकस रखें. न्यायिक मामलों में चूक करने से बचें. सूझबूझ से आगे बढ़ें. श्रेष्ठजनों का सहयोग रहेगा. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. रिश्तेदारों का समर्थन रहेगा. कार्यों को स्पष्टता लाएंगे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *