अब नहीं बच पाएंगे आतंकी, चार का किया खात्मा, एक जवान शहीद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्रीनगर-दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार सुबह घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्रीनगर-दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार सुबह घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए तथा एक जवान शहीद हो गया जबकि एक नागरिक की मौत हो गई। डीजीपी डॉ. एसपी वैद्य ने कहा कि तीन आतंकवादियों के मारे जाने का पता चला है तथा शवों को प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

indian army

हमने एक जवान को भी खो दिया है तथा एक नागरिक की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई है। डॉ. वैद्य ने कहा कि तीन आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जिले के खिराम में तड़के संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया |

indian army

जब इलाके को सील किया जा रहा था तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी | सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई | डीजीपी ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ आपरेशन जारी रहेगा |

Watch Video

https://youtu.be/ExgClEWYnjM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *