ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोहा पर जानलेवा हमला हुआ। बता दें कि इस मामले पर तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी अनुसार इस मामले में अजविंदर सिंह सरपंच और उसके दो साथियों को इस मामले के कारण हिरासत में लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि नाजायज माइनिंग को रोकने के लिए गए अमरजीत सिंह संदोहा पर कुछ नाजायज माफिया करने वाले लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था
जिस कारण वो बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। इस हमले के बाद उनको जख्मी हालात में अस्पताल भर्ती करवाया गया है। इसके इलावा इस मामले के बाद पंजाब सरकार पर सवाल उठ रहे है।



