कर्जे ने ली एक और जान, बठिंडा में किसान ने की आत्महत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार किसानों के कर्जे माफ कर रही है लेकिन फिर भी किसान आत्महत्याओं का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार किसानों के कर्जे माफ कर रही है लेकिन फिर भी किसान आत्महत्याओं का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा | कैप्टन सरकार कर्जमाफी की बात कर रही है लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे किसान हैं जो कर्जे के चलते आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा रहे हैं |

Farmer_Suicide bathinda

ताजा मामले बठिंडा का है | जहां के गांव बुर्ज गिल में 55 वर्षीय किसान भोला सिंह ने भारी कर्ज के चलते जहरीली दवा पीकर की खुदकुशी कर ली | मृतक किसान के पास डेढ़ एकड़ जमीन थी और मृतक के सिर पर 4 लाख का कर्ज था | जिसके चलते किसान परेशान रहता था और इसी परेशानी के चलते किसान ने अपने खेतों में जाकर जहरीली दवा पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली | किसान की मौत के बाद घर में मातम छा गया है |

कर्जे ने ली और एक और जान

बठिंडा में किसान ने की आत्महत्या

किसान पर था 4 लाख का कर्ज

किसान ने जहरीली दवा पीकर की आत्महत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *