अंबाला में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन, विज ने की कार्यक्रम में मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: योग ने आज भारत को अलग पहचान दिलवाई है, विश्व के 177 देशों ने योग को माना है । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: योग ने आज भारत को अलग पहचान दिलवाई है, विश्व के 177 देशों ने योग को माना है । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके हरियाणा के अंबाला में भी जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जहां हरियाणा के स्वास्थ्य एंव खेल मंत्री अनिल विज ने कार्यक्रम में मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की । इस दौरान अंबाला के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। अंबाला में अनिल विज ने करीब 4 हजार लोगो के साथ योग किया।

AMBALA ANIL VIJ

राजनीती में पटखनी न खाने वाले अनिल विज योग करते हुए वृक्षासन करते हुए चुक गये। इस मौके अनिल विज ने कहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे भारत में एक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है।  यह भारत की बहुत बड़ी उपलब्धी है भारत की विद्या को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। विज ने कहा योग के माध्यम से भारत विश्व गुरु की भूमिका में आ गया है। योग शरीर को स्वस्थ रखने की विद्या है यह किसी धर्म से जुड़ा नही है।

AMBALA ANIL VIJ

अंबाला में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन

विज ने की कार्यक्रम में मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत

विज ने करीब 4 हजार लोगो के साथ किया योग

योग से भारत विश्व गुरु की भूमिका में आया- विज

AMBALA ANIL VIJ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *