किसानों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, DC दफ्तर के सामने धरने पर बैठे किसान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर DC दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर DC दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं । वहीं दूसरी ओर पटियाला के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर किसान जत्थेबंदियों के द्वारा धान की फसल जल्दी लगाने पर पंजाब सरकार द्वारा जो केस दर्ज कर नोटिस भेजे जा रहे हैं उसके विरोध में धरना प्रदर्शन दिया गया डिप्टी कमिश्नर पटियाला के ऑफिस के बाहर और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे बाजी की किसान जत्थेबंदियों ने ।

वही किसान जत्थेबंदी ने कहा कि पंजाब सरकार अपने गलत फैसले किसानों के ऊपर थोप रही है जिस तरह उन्होंने कहा कि 20 तारीख को धान  की फसल लगानी है लेकिन हमने 35% 11 तारीख से फसल लगानी शुरू कर दी थी  किसानो ने  और पंजाब सरकार द्वारा हमें नोटिस भेजी जा रहे हैं हमारे पर केस दर्ज करे जा रहे हैं पूरे पंजाब के किसानों ने यह धरना प्रदर्शन लगाया हुआ है अलग-अलग जिले में डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर अगर सरकार अपने गलत फैसलों से बाज ना आए तो यह धरने-प्रदर्शन और तेज होंगे और पंजाब सरकार को उसका भुगतान करना पड़ेगा ।

किसानों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

बठिंडा में DC दफ्तर के सामने धरने पर बैठे किसान

पटियाला में किसानों का DC दफ्तर के सामना धरना

अपनी मांगों को लेकर धरने पर किसान

Watch Video

https://youtu.be/HHvtbLYxXOw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *