चंबा में महिला तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 294 ग्राम सहित गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंबा में एक स्पेशल अभियान के तहत पुलिस ने चरस तस्करों को अपनी गिरफत में ले लिया । चम्बा पुलिस की एसआईयू की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंबा में एक स्पेशल अभियान के तहत पुलिस ने चरस तस्करों को अपनी गिरफत में ले लिया । चम्बा पुलिस की एसआईयू की टीम ने चंबा न्यू बस अड्डे पर एक महिला को 1 किलो 294 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया । आपको बता दें कि शक के आधार पर पुलिस ने जब महिला की तलाशी ली तो उसके बैग से चरस बरामद हुई । आरोपी महिला चुराह क्षेत्र के धनेली गांव की रहने वाली है और अपने साथ बैग में छिपा कर चरस दूसरे राज्य में ले जाने की तैयारी में थी । जिसके मंसूबो पर पुलिस ने पानी फेर दिया ।

Charas-smuggler-arrested-in-chamba

पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही महिला को आगामी कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। चरस के साथ चंबा बस स्टैंड से गिरफ्तार हुई महिला की निशानदेही पर पुलिस ने 25 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने इसी युवक से चरस ली थी।

Charas-smuggler-arrested-in-chamba_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *