पंचकूला कोर्ट लाया गया गैंगस्टर संपत नेहरा, आज खत्म हुआ संपत का 7 दिन का पुलिस रिमांड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा STF और पुलिस ने वांछित अपराधी संपत नेहरा को आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया | जहां से पंचकूला कोर्ट ने आरोपी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा STF और पुलिस ने वांछित अपराधी संपत नेहरा को आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया | जहां से पंचकूला कोर्ट ने आरोपी गैंगस्टर संपत नेहरा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है | अब STF गैंगस्टर संपत नेहरा को प्रोडक्शन वारंट पर भिवानी कोर्ट में मंगलवार को पेश करने की तैयारी कर रही है | बता दें कि संपत नेहरा का आज 7 दिन की पुलिस रिमांड खत्म हो गया जिसके बाद कोर्ट में पेश किया गया | भारी पुलिस सिक्योरिटी के बीच संपत नेहरा को पंचकूला अदालत में पेश किया गया |

वहीं STF इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि 7 दिन के पुलिस रिमांड में गैंगस्टर संपत नेहरा ने 25 वारदातों को कबूला है और संपत नेहरा के कुछ साथियों के बारे में भी जानकारी एसटीएफ को मिली है | उन्होंने बताया कि संपत नेहरा से 5 पिस्तौल, दोनाली, रिवाल्वर, देसी कट्टा बरामद किए है | उन्होंने बताया कि संपत नेहरा के बाकी साथियों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश करेंगे | उन्होंने बताया कि कोर्ट ने संपत नेहरा को जुडिशियल भेजा है और कल भिवानी कोर्ट में पेश कर हरियाणा के मामलों में पूछताश की जाएगी |

Watch Video

https://youtu.be/_s0uOsHeYqM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *