युथ कांग्रेस के इंचार्ज मिट्ठू लड्डा ने पुलिस पर लगाए नाजायज पीटने के आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: धूरी में युथ कांग्रेस इंचार्ज मिट्ठू लड्डा ने पुलिस पर नाजायज हिरासत में रखकर पीटने का आरोप लगाया है। जानकारी अनुसार अवैध कब्जे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: धूरी में युथ कांग्रेस इंचार्ज मिट्ठू लड्डा ने पुलिस पर नाजायज हिरासत में रखकर पीटने का आरोप लगाया है। जानकारी अनुसार अवैध कब्जे को गिराने गई पुलिस ने मां-बेटी के द्वारा हमला करने के मामले को लेकर पुलिस ने मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया था।

जिसका विरोध करने के लिए युथ कांग्रेस के इंचार्ज ने थाने के बाहर धरना लगाया था। प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी थी और मिट्ठू लड्डा को गिरफ्तार कर लिया था।

youth congress

मिट्ठू लड्डा ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसको नाजायज गिरफ्तार किया गया और उसके साथ नाजायज पिटाई भी की गई।

injured

साथ ही उन्होने ये भी बताया कि अस्पताल में भर्ती ना होने के लिए उन पर दवाब भी डाला गया था और तीन घंटो के लिए उनको जेल में बंद भी रखा गया था। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *