ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पुलिस ने पंजाब से कैनेडा में हो रही नशा तस्करी का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि पंजाब पुलिस ने कैनेडियन नागरिक सहीत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान नशा तस्करों की तरफ से कैनेडा में नशा भेजने के नए तरीके सामने आए है। पकड़े गए आरोपियों से तकरीबन पांच किलो कैटामाइन और छह किलो अफीम बरामद की गई है।
सूत्रों का कहना है कि कैनेडा से ऩशा तस्करी के मास्टरमाइंड कैनेडा के सिटीजन दविंदर सिंह देव और कमलजीत सिंह चौहान पंजाब में आकर ऩशे का सौदा करके गए थे।
जिसके बाद पंजाब की इंटेलिजेंस की नशा तस्करों पर पूरी नजर थी। सूत्रों का ये भी कहना था कि नशा तस्कर कैटामाइन को 14 बड़े कुक्करों में पैक कर उसको कैनेडा भेजा जाना था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पकड़े गए आरोपियों से पुछताछ की जा रही है।


