ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में गैंगस्टर्स के हौंसले बुलंद हैं आए दिन गैंगस्टर्स किसी ना किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं अब हाल ही में रविवार को बठिंडा फूल-गिल कलां रोड पर पोल्ट्री फार्म मालिक हरदेव सिंह उर्फ गोगी जटाना की दो अज्ञात नौजवानों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी।
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=554215608305439&set=a.129541617439509.1073741828.100011510143662&type=3&theater
गौरतलब है कि इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने ली है। बता दें कि दो साल पहले एनकाउंटर में इसी जगह पर मारे गए गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के शूटर गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा ने बंबीहा की फेसबुक वाल में पोस्ट अपलोड कर लिखा कि ये हत्या उन्होंने की है।
इस हत्या की वजह बताते हुए उन्होने कहा कि जटाना ने बंबीहा की हत्या की थी। उसी का बदला लेने के लिए उसने और अमन जैतो ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि उनके पास रामपुरा के पूर्व प्रधान बिट्टा का फोन आया था। बिट्टा को मृतक हरदेव सिंह के भाई मेघा सिंह ने फोन करके बताया कि उसे गैंगस्टरों का फोन आया था। जिन्होंने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

