ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विधानसभा में विपक्ष नेता सुखपाल सिंह खैरा के रेफरेंडम 2020 पर आए बयान पर उनकी ही पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है।
आम आदमी पार्टी पंजाब का कहना है कि सुखपाल खैरा का ये बयान देना उनकी अपनी सोच है और इस बयान से उनकी पार्टी के साथ कोई लेना देना नहीं है।
वहीं दूसरी तरफ शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने भी सुखपाल खैरा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुखपाल खैरा आम आदमी पार्टी के नेताहै और उन्होने जो दिया है वो पार्टी के नाते दिया है।


