ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना की सेंट्रल जेल से एक हवालाती की हत्या कर देने का मामला सामने आया है जिसके बाद एक बार फिर से जेल प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे है। जेल में इतनी सुरक्षा होने के बाद भी आखिर कैसे इस वारदात को अंजाम दिया गया।
बताया जा रहा है कि चोरी के माल में हिस्सा कम देने के कारण ही एक हवालाती ने दूसरे हवालाती को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही दोनों पर चोरी करने के मामले दर्ज थे।
अब ये सवाल खड़ा होता है कि जेलों में इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच आखिर कैसे इस वारदात को अंजाम दिया गया। क्या जेल में बंद हवालातियों को पुलिस प्रशासन का डर नहीं है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले को जेल प्रशासन ने छुपाने की कोशिश की। पर इस मामले ने एक बार फिर जेल प्रशासन की कड़ी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है।


