ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में इस वार दसवीं और बारहवीं के स्कूलों के नतीजे पंजाब सरकार की उम्मीदों से विपरीत आए है। जिस कारण स्कूलों में अध्यापकों की गिनती पूरी ना होना भी हुआ है। ऐसे नतीजें आने के कारण पंजाब सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।
सूत्रों का कहना है कि पंजाब सरकार जल्द ही स्कूलों में अध्यापकों की भर्ती करने का फैसला किया है। इसके पहले पड़ाव के तहत 2500 अध्यापकों की भर्ती की जा सकती है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि शिक्षा मंत्री ओपी सोनी अमृतसर में आयोजित समागम के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह 2500 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटेगे।
सूत्रों का ये भी कहना है कि इसके साथ ही एक हजार अध्यापकों की भर्ती संबंधी चल रहे मामले पर भी जल्द फैसला आ जाएगा साथ ही उनकी भर्ती होने की राह भी खुल सकती है।


