पूर्व विधायक के भतीजे और उसके साथियों के साथ मारपीट, घायलों को पीजीआई किया गया रैफर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बद्दी के दीप रेस्टोरेंट के समीप पूर्व विधायक के भतीजे और उसके तीन दोस्तों के साथ बदमाशो ने मारपीट की | पूर्व विधायक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बद्दी के दीप रेस्टोरेंट के समीप पूर्व विधायक के भतीजे और उसके तीन दोस्तों के साथ बदमाशो ने मारपीट की | पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार के बड़े भाई का बेटा सोहन सिंह अपने तीन साथियों के साथ अपनी वोलवो गाडी में बैठा था | इस बीच काफी संख्या में लोग गाडिय़ों में सवार हो कर आए | पहले बदमाशो ने इनकी गाडियों के शीशे तोडे | फिर बदमाशों ने डंडो, हाकी व बेस बोल के डंडे से चारों की धुनाई की | किसी तरह भाग कर सबने अपनी जान बचाई |

car-baddi

जख्मी हालत में उन्हें बद्दी स्थित सीएचसी पहुंचाया गया | हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रैफर किया गया है | शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने हवा में फायर भी की थी | पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है | इस बारे में जब आलाधिकारियों से पुष्टि करनी चाही तो वह कैमरे के सामने, बयान देने से मना कर दिया और फोन पर ही पूरे मामले की पुष्टि की | डीएसपी खजाना राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बद्दी पुलिस ने सूरज के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है | दून के पूर्व विधायक ने इस घटना की निंदा की और पुलिस प्रशासन की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए |

marpit baddi

पूर्व विधायक के भतीजे और उसके साथियों के साथ मारपीट

घायलों को पीजीआई किया गया रैफर

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पूर्व विधायक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *