ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री अकाल तख्त साहिबान के जत्थेदारों ने न्यूजीलैंड से रेडियों विरसा चलाने वाले हरनेक सिंह नेकी को पंथ से निकाल दिया गया है। बता दें कि सिख साहिबान की मीटिंग के बाद श्री अकाल तख्त के जत्थेदार गुरबचन सिंह ने नेकी को निकाल देने का हुक्म सुनाया है।
उन्होने ये भी कहा कि हरनेक सिंह नेकी दो बार पहले भी श्री अकाल तख्त साहिब से तलब किया गए थे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी दिल्ली कमेटी और दमदमी टकसाल के वफद ने न्यूजीलैंड की हाई कमीश्न के साथ मुलाकात कर नेकी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।
वहीं दूसरी तरफ शिरोमणी कमेटी ने नेकी और रेडियों विरसा पर गुरमति विरोधी प्रचार करने का आरोप लगाया गया था। जिस कारण इन विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए रेडियों का लाइसेंस रद्द करने और नेकी विरूद्ध सिख संगतों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।


