पंजाब और हरियाणा में धूल ही धूल, जानिए कारण ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब हरियाणा हिमाचल के लोगों को मौसम के इस बदले हुए रूप के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब हरियाणा हिमाचल के लोगों को मौसम के इस बदले हुए रूप के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं लोगो को सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि बीते दिन से पंजाब के साथ कई राज्यों में आसमान में धूल की चादर छाई हुई है। जिस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना काफी मुश्किलें आ रही है।

dust

वहीं ये सवाल खड़ा होता है कि आखिर इतनी धूल कहा से आई है। इसके पीछे के क्या कारण है जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बता दें कि कुछ दिनों से राजस्थान में धूल से भरी आंधी चल रही है। जिस कारण कुछ चक्रवाती हवाएं जब दूसरें सूबों की और रूख करती है तो इस तरह का नजारा देखने को मिलता है।

dust

वही दूसरी तरफ उत्तरी इलाकों में बारिश की कमी होने के कारण मौसम काफी गर्म है और लगातार हो रहे निर्माण के कार्यों के कारण भी मिट्टी की घटा हवाओं में मौजूद होने के कारण आसमान में धूल की चादर बिछी हुई है।

dust

इस धूल भरी चादर के कारण  पैदल सवार लोगों को और बाईक सवार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस धूल भरी चादर के कारण चमड़ी के साथ संबंधित समस्याएं भी होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही हवाई उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि पंजाब के लोगों से इस धूल भरी चादर से निजात सिर्फ बारिश से ही मिल सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने 15 और 16 जून को बारिश होने की आशंका जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *