ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने एक बार फिर से पंजाब सरकार को अपने निशाने पर लिया है। सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने अपनी रणनीति के कारण ही किसानों को 20 जून से पहले धान की बिजाई करने पर पाबंदी लगाई है।
पंजाब सरकार की रणनीति पर कहा कि पंजाब सरकार किसानों को बिजली की सब्सिडी बचाने और कम बिजली देने के लिए किसानों को 20 जून के बाद धान की बिजाई पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि पंजाब सरकार किसानों के खिलाफ साजिश कर रही है इसी साजिश के तहत धान की बिजाई में देरी की जा रही है जिस कारण
पंजाब सरकार 20 जून धान की बिजाई करने की तारीख कर बिजली सब्सिडी को बचाने की योजना बना रही है। सुखबीर बादल का ये भी कहना है कि पंजाब सरकार ने पॉवरकॉम को किसानों को दी जा रही मुफ्त बिजली वाली सब्सिडी के पैसे नहीं दिए गए है और ना ही पंजाब सरकार को थर्मल प्लांट चलाना आता है। पंजाब सरकार इसमें भी अपना निजी फायदा देख रही है।


