ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नागपुर में कट्टरवादी हिंदू संगठन आरएसएस का समागम हुआ। इस समागम को एक सिख व्यक्ति भी संबोधन करते हुए नजर आया। जिस कारण लोग इस घटना को देखकर हैरान थे कि एक हिंदू कट्टरवादी संगठन के समागम के दौरान सिख व्यक्ति क्या कर रहा है।
बता दें कि समागम में पहुंचा ये सिख व्यक्ति का नाम सरदार गजेंदर सिंह है और ये उत्तराखंड के प्रांत संघ चालक और सेवा शिक्षा वर्ग के सर्वाधिकार है। सर्वाधिकार होने के कारण ही वह नागपुर में हुए प्रोग्राम में पहुंचे।
इसके इलावा संघ में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण है। इस पर राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय कौम का कहना है कि संघ ने सिखों को एक हिस्से जैसा माना है। इस समागम का तीसरा साल है और इसके तीसरे साल में एक सिख को देखना महत्वपूर्ण और विशेष विकास है।


