ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में एक प्रेमी ने प्रेमिका से पीछा छुड़वाने के लिए ज़हर खिलाकर उसकी हत्या कर दी | जानकारी के मुताबिक आरोपी ने प्रेमिका को कहा कि वो इकट्ठे जी तो नहीं सकते, लेकिन मर सकते हैं | इसके बाद प्रेमिका ने जहर निगल लिया, लेकिन आरोपी ने ख़ुद ज़हर नहीं निगला और मौके से फरार हो गया, जिसके बाद उसने दूसरी जगह शादी कर ली |
पुलिस ने मामला दर्ज किया
वहीं, लड़की अस्पताल में भर्ती थी, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई | लेकिन पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

