ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय किसान यूनियन एकता ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला हेड ऑफिस शेरावाला गेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया | प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खाली चेक पर साइन लेकर कोर्ट में केस लगाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है | इस मौके प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की |
बैंकों पर धक्केशाही के आरोप
वहीं, इस पूरे मामले पर भारतीय किसान यूनियन एकता के प्रधान ने कहा कि बैंक किसानों से धक्केशाही कर रहे हैं | जिसके चलते पंजाब भर में किसान जत्थेबंदियां धरना प्रदर्शन कर रही हैं | उन्होंने कहा कि अगर बैंक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो, संघर्ष और तेज होगा | जिसका भुगतान पंजाब सरकार को भी करना पड़ेगा |
Watch Video
https://youtu.be/KlLWSdmI4VI

