ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नशे की हालात में कोई भी व्यक्ति सही गलत नहीं सोचता है और ना ही वो ये सोचता है कि नशे की हालात में जिस वारदात को वो अंजाम दे रहा है उसका नतीजा क्या होगा। ऐसा ही मामला जालंधर के नकोदर से सामने आया है जहां पर एक जमींदार ने नशे में धुत हो कर एक किसान और उसके बेटे को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी अनुसार बीती रात जमींदार ने अपने पास काम कर रहे 55 साल के मजदूर और उसके 14 साल के बेटे को तेज हथियार से हमला कर जान से मार दिया।
बताया जा रहा है कि जमींदार को शराब पीने की आदत थी और वारदात को अंजाम देने से पहले उसने मजदूर को अपने घर बुलाया था। इस दौरान किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया जिस कारण जमींदार ने उस पर हमला कर दिया साथ ही मजदूर के बेटे पर भी हमला कर दिया। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने जमींदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

