ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किसानों ने सरकार से लगातार बिजली की मांग को लेकर धान की बिजाई सरकार के फरमान से पहले ही शुरू कर दी है। जिस कारण खेतीबाड़ी के सचिव और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन काहन सिंह पन्नू ने इन किसानों के खिलाफ सख्ती बरतने के आदेश दिए है। उन्होने कहा कि जो भी किसान 20 जून से पहले धान की बिजाई करेंगा उसकी बिजाई को उजाड़ दिया जाएगा। इसके इलावा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
साथ ही पन्नू का ये भी कहना है कि सरकार की इस कार्रवाई से दूसरे किसानों को सबक मिलेगा। चेयरमैन पन्नू का ये भी कहना है कि हर साल पंजाब का पानी ढाई फूट नीचे जा रहा है इसलिए पंजाब के किसानों को पंजाब को बचाने के लिए सहयोग देना चाहिए।
धान की बिजाई यदि मानसून के दौरान हो तो पंजाब का पानी बचाया जा सकता है। इसके इलावा पन्नू का ये भी कहना है कि पंजाब के किसानों को धान के इलावा और फसलों की भी बिजाई करनी चाहिए। किसान यूनियन की अगुवाई में किसान फरमान से पहले धान की बिजाई कर रहे है जिस कारण सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगी।


