नहरी पानी को दूषित करने का मामला: मामले को लेकर प्रशासन हरकत में आया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में दोराहा के निकट सिधवां नहरी पानी में काला पदार्थ बहाने को लेकर प्रशासन हरकत में आया है | लेकिन प्रशासन की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में दोराहा के निकट सिधवां नहरी पानी में काला पदार्थ बहाने को लेकर प्रशासन हरकत में आया है | लेकिन प्रशासन की ये नींद टूटने के पीछे वो वायरल वीडियो है | जिसमें इस नहर के पानी को दूषित करने के कारनामे को दिखाया जा रहा है। मामले में नहर विभाग के अधिकारी बरिंदर पाल सिंह के मुताबिक वायरल वीडियो पर एक्शन लिया गया है और मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।

विभागिय अधिकारी की माने तो नहर विभाग ने लोगों की जागरूकता के लिए सूचना बोर्ड भी लगाया हुआ है | वहीं इस पूरे मामले में आरोपी राजीव जैन का कहना है कि यह घटना शनिवार की है। आरोपी राजीव ने मामले में अपनी ग़लती मानते हुए माफी की मांग की है।

Watch Video

https://youtu.be/9ujfnd_8tlo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *