ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के दरियाओं में कैमिकल पदार्थ मिल जाने के कारण पानी को दूषित करने के साथ साथ पानी में रह रहे जीव जंतू पर बहुत प्रभाव डालते है जिस कारण पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने प्रिंटिंग उद्योगों को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के तहत प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने रंगाई के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले अकार्बनिक रंगों पर पाबंदी लगा दी गई है।
गौरतलब है कि प्रिंटिंग उद्योग वाले अपना पानी सीवरेज में डालते है जिस कारण ये पानी साफ पानी में मिल कर पानी को दूषित कर देता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कपड़े की रंगाई और प्रिटिंग करने वाले उद्योग कार्बनिक रंगों के प्रयोग करने के आदेश जारी किए गए है।
जिसके बाद पंजाब के दरिया में सुधार आ सकेंगा। गौरतलब है कि चड्ढा शुगर मिल का कैमिकल ब्यास दरिया में मिल जाने के कारण ब्यास दरिया का पानी दूषित हो गया था। जिस कारण दरिया में मौजूद लाखों की तादाद में मछलियों की जान चली गई थी।


