ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मशहूर गैंगस्टर संपत नेहरा को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया गया है। इस दौरान उसने बहुत बड़ा खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए संपत नेहरा बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को मारने की साजिश कर रहा था।
जानकारी अनुसार गैंगस्टर संपत नेहरा सलमान खान को जान से मारने की साजिश रच रहा था। अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए उसने सलमान खान की हर एक गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी।
गौरतलब है कि संपत नेहरा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास आदमी है और उसके लिए वो काम करता था। लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को काला हिरण मामले पर जान से मारने की धमकी दी थी।
कहा जा रहा है कि जो काम लॉरेंस बिश्नोई जो काम नहीं कर सका तो उस काम को पूरा करने के लिए संपत नेहरा साजिश रच रहा था। हालांकि उसकी भी ये साजिश नाकाम रही।
हरियाणा STF टीम ने संपत नेहरा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अब ये देखना होगा कि संपत नेहरा और कितने खुलासे करता है।




