ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बरनाला के रहने वाले दमनीत सिंह ने विदेश में अपने परिवार के साथ पंजाब का नाम भी रोशन किया है। बता दें कि दमनीत सिंह ने जापान में हो रही एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप हैमर थ्रो में दूसरा स्थान हासिल करके भारत की झोली में सिलवर मेडल डाला है।
दमनीत सिंह ने हैमर थ्रौ मुकाबले में 74.06 मीटर की दूरी तक हैमर थ्रो करके सिलवर मेडल जीत कर देश और पंजाब का नाम रौशन किया। इसके इलावा एशियन यूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप मुकाबलों में भारत के ही आशीष जाखड़ ने सोने का मेडल हासिल किया है।
दमनीत की कामयाबी पर उसके परिवार में ख़ुशी की लहर दौड़ रही है। उसके पारिवारिक मेंबरों का कहना है कि कोच की अगुवाई में दमनीत की सख़्त मेहनत का ही नतीजा है जिसके चलते उसने आज देश के लिए मेडल हासिल किया है और उन्हे अपने बेटे की सफलता पर उन्हें नाज है।


