ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिरोजपुर के हल्का जीरा में पिस्तौल की नोक पर नकाबपोश लुटेरों ने छाबड़ा ट्रेवल और मनी ट्रांसफर की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि लूटेरों ने चार लाख की लूट की है।
वहीं दूसरी तरफ पीड़ित दुकानदार ने कहा कि जैसे ही वो दुकान को बंद करने जा रहा था वैसे ही पीछे से दो नकाबपोश लुटेरे अंदर आए और पिस्तौल तान कर चार लाख रुपए निकाल कर फरार हो गए।
साथ ही जाते वक्त लुटेरों ने फायर कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और फरार नाकाबपोशों की तलाश शुरू कर दी है।


