ठेके के पास मिला शव, गोली मारकर की गई हत्या, बयानों के आधार पर मामला दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के करतारपुर क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई जब एक नजदीकी गांव में ठेके पर काम करते करनैल सिंह नामक व्यक्ति…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के करतारपुर क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई जब एक नजदीकी गांव में ठेके पर काम करते करनैल सिंह नामक व्यक्ति की अज्ञात हत्यारों ने हत्या कर दी। यह वारदात करतारपुर के गांव मल्लियां में हुई। गांव के बाहर एक शराब का ठेका है। जिस जगह ठेका है वह जगह एकदम सुनसान सी है। उस ठेके पर करनैल सिंह नामक व्यक्ति काम करता था। शुक्रवार शाम करीब 8-00 बजे एक व्यक्ति नें देखा की करनैल सिंह अपने ठेके के बाहर मरा पड़ा है।

जिस के बाद उस ने शोर मचा दिया। गांव वाले वहां पंहुचे तो देखा करनैल सिंह की गोली मार कर हत्या की गई है। उस की लाश खून में डूबी हुई थी। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी बलकार सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पंहुच गए। पुलिस मामले की जांच कर हत्यारों का सुराग लगाने में जुट गई। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि करनैल सिंह की हत्या कयों की गई है। ठेके पर किसी तरह की लूटपाट के संकेत नहीं मिले है।

ठेके के पास मिला शव

गोली मारकर की गई हत्या

बयानों के आधार पर मामला दर्ज

पुलिस कर रही मामले की जांच

Watch Video

https://youtu.be/SfBUBvfidXs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *