किसान के घर कर्ज वसूलने गई बैंक की टीम, BKU एकता उगराहां ने किया विरोध

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: संगरूर के गांव शाहपुर कलां में एक किसान के घर बैंक कर्जे की रिकवरी करने के लिए पहुंचे बैंक मुलाजिमों का भारतीय किसान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: संगरूर के गांव शाहपुर कलां में एक किसान के घर बैंक कर्जे की रिकवरी करने के लिए पहुंचे बैंक मुलाजिमों का भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेताओं ने घेराव किया और नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक सुनाम के सीनियर उपप्रधान गुरभगत सिंह ने बताया कि लैंड मार्क कोआपरेटिव बैंक के मैनेजर, फील्ड अफसर, गांव में किसान गुरमेल सिंह के घर कर्जे की रिकवरी करने के लिए आए थे |

जब इस बात का पता भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेताओं को चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर बैंक मुलाजिमों का घेराव किया। यह घेराव करीब 4 घंटे चला और बैंक मुलाजिमों के वापस जाने के बाद ही समाप्त हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मुलाजिम एक दिन पहले ही किसान गुरमेल सिंह की पत्नी से दु‌र्व्यवहार करके गए थे। थाना चीमा के एएसआई हरचेतन सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला।

 किसान के घर कर्ज वसूलने गई बैंक की टीम

बैंक की टीम का BKU एकता उगराहां ने किया विरोध

BKU उगराहां ने किया बैंक की टीम का घेराव

4 घंटे तक बैंक की टीम को रोका कर रखा

Watch Video

https://youtu.be/-Z73sJ-NF5o

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *