ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तीन साल की बच्ची को दरवाजे की कुंडी पर लटकाकर बुरी तरह से पीटते हुए एक मां का वीडियो वायरल हुआ है | मामले की जांच के लिए गई पुलिस से पहले ही आरोपी मां घर से फरार हो गई | ये वीडियो तीन दिन पहराना है जब तीन साल की बच्ची खेलने के लिए घर से निकल गई | लौटकर आई तो मां ने उसकी जमकर पिटाई लगाई | हद तो तब हो गई जब मां नए घर के दरवाजे पर लगी कुंडी पर लटकाकर बेटी को छड़ी से बेरहमी से पीटा | ऐसा होते देख गांव के एक युवक ने वीडियो बना ली | ये वीडियो देखिए आप |
पड़ोसियों ने बेरहम मां से बच्ची को बड़ी मुश्किल से बचाया | बच्ची के शरीर पर छड़ी के निशान मां की क्रूरता बयां कर रहे हैं। यह वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो के बाद मां अपनी बेटी को लेकर फरार हो गई। वीडियो वायरल होने पर जांच को पहुंची पुलिस को कोई नहीं मिला और पुलिस बैरंग लौट आई ।
Watch Video
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1123970337783458/
