एक बार फिर हुई गरीबों के साथ नाइंसाफी, रूपनगर में किसने मारा गरीब दलितों का हक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रूप नगर से प्लाट आवंटित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, बीते दिनों इसी मामले में पंजाब भाजपा के बुलारे एडवोकेट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रूप नगर से प्लाट आवंटित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, बीते दिनों इसी मामले में पंजाब भाजपा के बुलारे एडवोकेट अरविंद मित्तल ने रूप नगर में एक पत्रकार वार्ता के दौरान स्पीकर से इस्तीफे की मांग की थी | साथ ही CM से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की थी | आज इसी मामले में गांव खटाना गांव निवासियों ने गांव में धरना देकर मांग की के नियमों को ताक पर रखकर आवंटित किए गए प्लाटों को रद्द किया जाए और जरूरतमंदों को यह प्लाट अलॉटमेंट किए जाएं |

Punjab Speaker rana kp singh

धरनाकारियों चूहड़ सिंह, हरविंदर सिंह ने बताया कि स्पीकर की शह पर नियमों को ताक पर रखकर 5 मरले के नो प्लाट गांव के निवासियों को ना देकर बाहर के निवासियों को आवंटित कर डाले हैं | जबकि इस मामले में सिर्फ गांव के निवासी को ही प्लाट दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गांव खटाना में ही 14 प्लाट गरीबों को आवंटित किए गए थे जिसमें से 9 प्लाट नियमों को तोड़कर गांव निवासियों को ना देकर बाहर के निवासियों को आवंटित किए गए हैं | गांव निवासियों ने गांव खटाना में धरना प्रदर्शन किया और 1 दिन की भूख हड़ताल करके मांग की के नियमों के मुताबिक प्लाटों को आवंटित किया जाए।

एक बार फिर हुई गरीबों के साथ ना-इंसाफी

रूप नगर में किसने मारा गरीब दलितों का हक

क्यों स्पीकर ने दलितों को आवंटित प्लॉट किसी और को दे दिए

क्यों नियमों को ताक पर रखकर हुई प्लॉटों के आवंटन में धांधली

गरीब दलितों का हक मारने वाले स्पीकर का क्या करें

Watch Video

https://youtu.be/iSloRoW7Zj0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *