कलयुगी बेटे ने ली मां और बहन की जान, सोते वक्त दोनों की गला रेत कर हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फाजिल्का के गाँव बूरवाला में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी ही जवान बहन और माँ का तेजधार हथियार के साथ काट कर कत्ल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फाजिल्का के गाँव बूरवाला में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी ही जवान बहन और माँ का तेजधार हथियार के साथ काट कर कत्ल कर दिया है | पुलस ने दोषी को हिरासत में ले कर पड़ताल शुरू कर दी है |

 कहते हैं मां के रिश्ते से ज्यादा पवित्र इस दुनिया में कोई और रिश्ता नहीं है | लेकिन क्या हो जब इस रिश्ते को ताक पर रख कर एक बेटा अपनी मां की जान ले ले | जी हां कुछ ऐसा ही हुआ फाजिल्का में जहां एक कलियुगी ने बेटे ने अपनी मां की जान ले ली | उसी मां की जान ले ली, जी हां आपने सच सुना एक बेटे ने अपनी मां की जान ले ली | अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस कलयुगी बेटे का मन इतने से भर गया होगा तो आप गलत सोच रहे हैं |

इतना ही नहीं बल्कि इस कलयुगी बेटे ने अपनी बहन की भी जान ले ली | पूरी वारदात फाजिल्का गांव बूरवाला की है | जहां एक  कलयुगी बेटे ने अपनी मां और जवान बहन का तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी | इस कलयुगी बेटे की उम्र महज 16 साल है और बताया जा रहा है कि ये दिमागी तौर पर थोड़ा परेशान रहता था | वारदात उस वक्त की है जब इसकी मां घर में सो रही थी | उसी वक्त इस निर्दयी ने अपनी मां को तेजधार हथियार के साथ काट दिया और फिर अपनी बहन को आंगन के बाहर बने छप्पर के नीचे मौत के घाट उतार दिया और फ़रार हो गया |

जब मनजीत का बड़ा भाई घर आया तो घर का दरवाज़ा अंदर से बंद था | उस ने दीवार पार कर घर के अंदर का मंजर देखा तो लोगों को बुलाया | मृतक के रिश्तेदारों के मुताबिक दोषी नौजवान नशे का सेवन करता था और पागलों वाली हरकतें करता था | लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो अक्सर नशे की गोलियां खाता था | गांव वाले भी इस वारदात से सदमे में हैं और कलियुगी बेटे की इस हरकत के बाद उन्होंने बताया कि आरोपी नशे का सेवन करता था और कोई भी काम नहीं करता था | अगर घरवाले उसे काम करने के लिए कहते थे तो वो लड़ाई करता था |

वहीं वारदात के बाद पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है | पुलिस का कहना है कि आरोपी ने गुनाह को कबूल कर लिया है और आरोपी के ख़िलाफ़ 302 का मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है |

अब देखना होगा कि आरोपी को उसके किए की सजा कब मिल पाती है | वहीं इस वारदात ने रिश्तों का कत्ल किया है मां बेटे के रिश्ते को बदनाम किया है | रिश्तों को बदनाम करने वाली इस वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है | इलाके के लोग सन्न हैं |

Watch Video

https://youtu.be/sZrMBX36gds

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *