ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं | क्योंकि दिन ब दिन हरियाणा से महिलाओं से अपराधों के मामले सामने आ रहे हैं | ताजा वारदात साइबर सिटी गुरुग्राम से सामने आई है | जहां इस बार दरिंदों की हवस की शिकार बनी है एक विदेशी युवती | दरअसल ब्रिस्टल चौक से स्कॉर्पियो में सवार पांच युवकों ने कीनिया की रहने वाली युवती को गाड़ी में जबरन बैठाया उसके बाद वो गाड़ी को लेकर सेक्टर 56 थाना क्षेत्र घाटा के तीन शेड कमरे में ले गए |
पुलिस को दी गयी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि सभी ने शराब पी और उंसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे मौके से फरार हो गए | मामले के बाद पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची और मामले की शिकायत गुरुग्राम पुलिस को दी | बहरहाल पुलिस ने इस हाई प्रोफ़ाइल मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है |
मामला विदेशी युवती से गैंगरेप का था सो पुलिस के हाथ पैर फूलना लाजमी था | पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के मेडिकल करवाया जिसमे गैंगरेप की पुष्टि के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है ओर दो की तलाश सरगर्मी से जारी है |
लेकिन इस वारदात के बाद एक बार फिर महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है की कैसे मिलेनियम सिटी ओर साइबर सिटी जैसे नामो से विश्व पटल पर पहचान बना चुके गुरुग्राम में आज भी सिटी के रास्ते रात के समय महिलाओं के लिए बिल्कुल भी महफूज़ नही है ।
Watch Video
https://youtu.be/4vn8TGorBs0
