ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री सत्य साई संजीवनी जन्मजात ह्रदय रोग अनुसंधान केन्द्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सद्प्रयासों से ही देश मे ह्रदयरोगियों को काफी कम मूल्यों 30 हजार रूपये पर स्टेंट उपलब्ध हो रहे है। गुरुवार को पलवल में श्री सत्य साई स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट द्वारा स्थापित किए गए श्री सत्य साई संजीवनी जन्मजात ह्रदय रोग अनुसंधान केन्द्र का उद्घाटन करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अनुसंधान केन्द्र की स्थापना से बच्चों की ह्रदय रोग चिकित्सा में अनुसंधान को देश में नई दिशाएं मिलेंगी और बच्चों को ह्रदय रोगों के सफल उपचार की दक्ष चिकित्सा व शल्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
श्री सत्य साई संजीवनी जन्मजात ह्रदय रोग अनुसंधान केन्द्र का शुभारंभ
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया अनुसंधान केन्द्र का शुभारंभ
Watch Video
https://youtu.be/QMXm-B2IBfs
