ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य किरनजोत कौर ने शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल को चिट्ठी लिखी है। किरनजोत ने चिट्ठी में लंगर पर से जीएसटी को हटाने के फैसले पर सवाल उठाए और उनका ये भी कहना है कि इस फैसले के स्वागत में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई।
इसके इलावा उन्होने लंगर को सेवा भोज योजना में रखे जाने पर भी सवाल उठाए है। अपनी लिखी चिट्ठी में इस मसले को जनरल हाउस में भी रखने की मांग की है।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पीएम नरेंद्र मोदी से लंगर पर से जीएसटी को हटाने की मांग की थी। लंगर पर से जीएसटी को हटा देने के बाद इसको सेवा भोज योजना में शामिल कर दिया। फिलहाल अब शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य की इस फैसले पर सवाल उठा रही है।


