मोहाली के मशहूर जिम के पूल में एक 54 साल की महिला की डूब जाने से मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोहाली में oz जिम मोहाली के पूल में एक 54 साल की महिला की डूब जाने से मौत हो जाने की खबर सामने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोहाली में oz जिम मोहाली के पूल में एक 54 साल की महिला की डूब जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार गुरमीत कौर दो दिन पहले ही जिम में स्विमिंग शुरू की थी। उनकी मौत उस समय हुई जब वो पूल में ट्रेनर के साथ मौजूद थी।

woman drown in pool
File photo

वो उस समय तैराकी कर रही थी। पूल की गहराई 6 फुट थी और पूल में डूब जाने के कारण उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिम में लगे सीसीटीवी कैमरा को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं दूसरी तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया है महिला के मुंह से खुन निकल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *