एलओसी पर आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू&कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में केरन सेक्टर के पास गुरुवार को आतंकवादी भारत में घुसपैठ कर रहे थे उसी दौरान सुरक्षाबलों और आतंकयों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू&कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में केरन सेक्टर के पास गुरुवार को आतंकवादी भारत में घुसपैठ कर रहे थे उसी दौरान सुरक्षाबलों और आतंकयों के साथ मुठभेड़ हो गई । जिसमे 2 जवान घायल हो गए । जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुई। साथ में जानकारी देते हुए कहा कि कुछ आतंकी पाकिस्तान सीमा से भारत की और घुसपैठ कर रहे थे जिसके बाद सुरक्षबलों ने आतंकियों को घेर लिया ।

J&K ANCOUNTER

मौत से डरे हुए आतंकियों ने हड़बड़ाते फायरिंग शुरू कर दी । हमारे जवानों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया और उनके घुसपैठ करने के इरादों को नाकाम कर दिया । आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस समय हुई है, जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर हैं। वह संघर्षविराम को आगे बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने के लिए घाटी के दौरे पर हैं।

J&K ENCOUNTER

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *