ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था इन दिनों काफी चर्चाओं में है। एक ही दिन में तीन अस्पतालों में लापरवाही के बड़े मामले सामने आने पर सूबे के सेहत मंत्री अनिल विज ने इन मामलों पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांग ली है। पीजीआई में ऑपरेशन थियेटर में एक डाक्टर द्वारा नर्सिंग की छात्रा को लात मारने का मामला हो।
या फिर भिवानी के नागरिक अस्पताल से लापता मरीज का एक हफ्ते बाद सड़ी गली हालत में सीएमओ आफिस के पास शव बरामद होने की घटना। चाहे नूहं में दवाईयों को आग के हवाले कर देने जैसी बड़ी लापरवाही की बात हो। इन सभी मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डीजी हेल्थ से बात करके रिपोर्ट तलब कर ली है। अनिल विज ने कहा कि इन मामलों में जांच के आदेश देते हुए जानकारियां मंगवाई गई हैं। अधिकारी इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।
अंबाला-रोहतक, भिवानी और नूहं के सरकारी अस्पतालों में लापरवाही
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लिया कड़ा एक्शन
डीजी हेल्थ से बात करके जांच के दिए आदेश
सभी मामलों में अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
रोहतक में डाक्टर द्वारा नर्सिंग छात्रा को लात मारने
नूहं में दवाईयां जलाने के मामले पर लिया कड़ा संज्ञान
Watch Video
https://youtu.be/0wX2EMYhOHU
