Sikhs in Shillong- सिखों की कीमती जमीनें पर है कुछ लोगों की बुरी नजर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिलॉन्ग में स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी  हरप्रीत सिंह वापस आ गए है। उन्होने वापस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिलॉन्ग में स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी  हरप्रीत सिंह वापस आ गए है। उन्होने वापस आते ही सबसे पहले श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह को वहां के हालातों के बारें में बताया।

shillong

उन्होने बताया कि वहां की स्थिति पर काबू पा लिया गया है पर माहौल अभी भी तनावपूर्ण है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि ज्ञानी गुरप्रीत सिंह ने इस बात का खुलासा किया कि वहां पर रहने वाले सिखों के पास जो जमीन है जो काफी कीमती है। वहां के रहने वाले स्थानिक लोग उनकी जमीनों पर कब्जा करना चाहते है जिस कारण ये मामला गर्माया हुआ है।

shillong

सूत्रों से का ये भी कहना है कि ये विवाद सिर्फ जमीन के मसले को लेकर ही हो रही है। जमीन के कारण ये विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिलहाल उन्होने ये भी बताया कि वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए है। साथ ही उन्होने मेघायल के मुख्यमंत्री से अपील की है कि वो वहां पर रहने वाले सिख परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *