कांग्रेस के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने ली पद और गोपनियता की शपथ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शाहकोट उपचुनावों में विजय रहे कांग्रेस के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने पंजाब विधानसभा में शपथ ली | लाडी शेरोवालिया को मुख्यमंत्री…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शाहकोट उपचुनावों में विजय रहे कांग्रेस के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने पंजाब विधानसभा में शपथ ली | लाडी शेरोवालिया को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने गोपनीयता के पद की शपथ दिलाई | इस दौरान तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राजकुमार वेरका, साधु धर्मसोत, ओपी सोनी और विधायक राणा गुरजीत सिंह भी मौजूद रहे |

इलाके की समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता- लाडी 

इस दौरान नवनियुक्त विधायक लाडी शेरोवालिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अपने इलाके की समस्याओं को दूर करेगी | उन्होंने कहा कि क्योंकि उनके हलके का विकास पिछले 10 सालों से रुका हुआ था उसे वह आगे बढ़ाएंगे | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विरोधियों ने मुझ पर कई आरोप लगाए और मुझे बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन लोगों ने मुझे चुन कर उनके मुंह बंद कर दिए |

लोगों का विश्वास टूटने नहीं देंगे लाडी- सीएम

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बड़ी ही खुशी की बात है कि आज पंजाब विधानसभा में उनकी मेजोरिटी दो तिहाई हो गई है | उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हरदेव सिंह लाडी शेरोवाली अपने हलकों की समस्याओं को विधानसभा में उठाएंगे और लोगों का विश्वास कभी टूटने नहीं देंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *