ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा के कस्बा गोनियाना में एक युवक के द्वारा ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार मृतक युवक की पहचान कुलदीप के नाम से हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले उसने आत्महत्या करने के बाद सुसाइड नोट अपने शरीर पर लिखा था।
सुसाइड में युवक ने लिखा है कि उसके पैसे वापस नहीं मिल रहे है जिस कारण वो आत्महत्या कर रहा है। बता दें कि युवक ने अपने शरीर के साथ एक कागज पर भी सुसाइड नोट लिखा है।
जिसमें उसने लिखा है कि 2,80,000 रूपए उसने एक व्यक्ति को दिए हुए थे जो उसे चार साल हो जाने के बाद भी वापस नहीं मिले है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



