Operation Blue Star की 34वीं बरसी के दौरान खालिस्तान के लगे नारे !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में आज 1984 में हुआ ऑपरेशन ब्लू स्टार की 34वीं बरसी मनाई जा रही है। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में आज 1984 में हुआ ऑपरेशन ब्लू स्टार की 34वीं बरसी मनाई जा रही है। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए है। फिर आज अरदास के तुरंत बाद ही श्री हरमंदिर साहिब में खालिस्तान के नारे लगने शुरू हो गए।

operation blue star

इतना ही नहीं खालिस्तान समर्थकों ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह की तरफ से भाषण का विरोध भी किया। नारेवाजी के दौरान भी जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने अपना भाषण जारी रखा। साथ ही बरगाडी बेअदबी कांड की निंदा करते हुए आरोपियों की पकड़ने की मांग की।

operation blue star

दूसरी तरफ शिरोमणी कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि यह समागम ऑपेशन ब्लू स्टार के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए है। इसलिए यह समागम सादगी और शांतिपुर्वक ढंग से होना चाहिए। साथ ही उन्होने आज के दिन को एकत्रित होकर और शांतिपुर्वक मनाने की भी अपिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *