कर्ज माफी स्कीम में नाम आ जाने के बाद भी किसान ने की आत्महत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कर्ज माफी स्कीम के हो जाने के बावजुद भी किसानों की खुदकुशी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कर्ज माफी स्कीम के हो जाने के बावजुद भी किसानों की खुदकुशी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक और मामला बठिंडा से सामने आया है जहां पर एक 55 साल के किसान ने कर्ज से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।

farmer suicide

बताया जा रहा है कि मृतक किसान हरबंस सिंह पर करीब 10 से 12 लाख रूपए का कर्जा था जिस कारण वो काफी परेशान रहता था। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के द्वारा लागू की गई कर्ज माफी स्कीम में उसका नाम भी आ गया था पर इसके बावजुद भी वो कर्ज से मुक्त ना हो पाया,जिस कारण उसने कीटनाशक दवाई पी कर आत्महत्या कर ली। कर्ज माफ ना होने के कारण उसने ये कदम उठाया।

farmer

कर्ज माफी स्कीम के लागू हो जाने के बाद भी किसान मौत को लगा रहे है। आत्महत्या वो भी कर रहे है जिनका नाम आ गया है और वो भी कर रहे जिनका कर्ज माफी स्कीम में नाम नहीं आया है। खुदकुशियों का सिलसिला लगातार बढ़ने के बाद कहा जा सकता है कि पंजाब सरकार कर्ज माफी स्कीम लागू कर नाकाम साबित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *