ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज दुनियाभर में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का मकसद दुनिया को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करना है । वैसे इस दिन को दुनियाभर में मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1972 में की थी लेकिन पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया था और इस बार 45वां विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है |
इस मौके पर पूरी दुनिया में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पिछले कई दिनों से पानी के संकट से जूझ रहा भारत पर्यावरण दिवस को होस्ट कर रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की थीम ‘बीट प्लास्टिक पोल्यूशन’ रखी गई है। यानि प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को कैसे खत्म किया जा सकता है।
आज है 45वां विश्व पर्यावरण दिवस
पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण मुख्य मकसद
5 जून 1974 को मनाया गया पहला विश्व पर्यावरण दिवस
‘बीट प्लास्टिक पोल्यूशन’ है पर्यावरण दिवस की थीम


