ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपनी मांगो को लेकर देशभर में किसान दस दिनों के लिए आंदोलन कर रहे है। जिस कारण शहरों में सब्जी और दूध की सप्लाई बंद कर दी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि किसानों के इस आंदोलन में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू हक में खड़े हुए है।
उन्होने किसानों के द्वारा की जा रही दस दिनों के आंदोलन का समर्थन किया है। सूत्रों से पता चला है कि किसानों का समर्थन करते हुए नवजोत सिंह सिद्दू ने कहा है कि जहां पर किसान उनको बुलाएंगे वह उनके हक में जाएंगे।
वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार की आलोचना करते हुए उन्होने कहा कि तेल की कीमतों में बार बार बढ़ावा किया गया है। उन्होने कहा कि पंजाब की मेहनती किसान जो फसल बेचते है उसका मुनाफा कोई और ही खा जाता है। जिस कारण किसान सस्ती सब्जी बेचने के लिए मजबूर है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि यदि हालात ही ऐसे है तो किसान प्रदर्शन क्यों नहीं करेंगे।


