ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अगर आप भी अपनों पर आंख मूंदकर विश्वास करते हैं तो सावधान हो जाइए । क्योंकि जिस वारदात के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसे देखने के बाद आपका विश्वास डगमगा जाएगा और आपके जहन में एक बार ये बात जरूर आएगी कि क्या वाक्य में किसी पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास करना सही है । इस मामले को देखकर तो हम ये कह सकते हैं कि बिल्कुल नहीं । चाहे कोई भी हो आंख मूंद कर विश्वास करना कभी भी आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है । अब जो मामला यमुनानगर से सामने आया है । उसे देखकर तो यही लगता है । यमुनानगर में दो बेटों ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया । कारण थी जमीन, जमीन के लिए भाई-भाई को लड़ते तो आपने भी कई बार सुना होगा । लेकिन जमीन के लिए अपने बाप को ही मार देना । अपने आप में अजीब है लेकिन ये सच है और ये सच सामने आया है यमुनानगर से ।
यमुनानागर के गांव खेड़ाखुर्द में रिश्तों को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है जिसमें दयाल सिंह भाटिया के दो बेटों ने जमीन के विवाद के चलते तेजधार हथियार से हत्या कर दी ।
एक बाप अपने बेटों को हाथ पकड़कर चलना सिखाता है । लेकिन बड़े होकर अगर वही बेटे अपने ही बाप की जान के दुश्मन बन जाए और अपना खून ही अपनों के खून का प्यासे हो जाए तो फिर गैरों पर क्या भरोसा किया जा सकता है। यमुनानगर दरअसल दयाल सिंह के पास 28 एकड़ जमीन थी जिस में से 20 एकड़ जमीन उसने अपने बेटों के नाम कर रखी थी और 8 एकड़ जमीन वो शिव शक्ति आश्रम परवालो को दान में देना चाहता था ।
लेकिन यह बात बेटों को नागवार गुज़री। इसीलिए उन्होंने गन्ना काटने वाले फाने से अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। इस जमीन को लेकर अक्सर घर में विवाद रहता था और इसीलिए दयाल सिंह परवालो के शिव शक्ति आश्रम में रहने लगा। ध्यान सिंह के बेटे अजय और अमन भाटिया ने पहले अपने पिता का अपहरण किया और उसके बाद करनाल के पास जाकर उसकी हत्या कर दी मुख्य आरोपी अजय भाटिया पेशे से वकील है जबकि छोटा बेटा अमन भाटिया खेती बाड़ी करता है। फिलहाल पुलिस ने दोनों बेटों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी बेटे अजय ने बताया कि उनके पिता काफी समय से आश्रम में रह रहे थे और वो उनको बार बार घर वापस आने के लिए बोलते थे लेकिन वो नहीं माने। इसलिए उन्होंने अपने पिता की हत्या कर दी हालांकि उनका अपने पिता को मारने का कोई इरादा नहीं था।
सीआईए इंस्पेक्टर ने बताया की 23 मई को परवालों स्तिथ शिव शक्ति आश्रम में रहने वाले शिव नाथ बनारसी दास की शिकायत मिली थी कि दयाल सिंह भाटिया पिछले डेढ़ साल से उनके आश्रम में रह रहे थे जो कि 21 मई को अपनी गेहूं बेचने के लिए गए थे लेकिन वो वापस नहीं आए जिस पर काफी तलाश करने के बावजूद भी वो नहीं मिले। इस मामले में गहनता से जांच करने पर पता चला कि दयाल सिंह के बेटों की लोकेशन भी वहीं थी जिस समय दयाल सिंह का अपहरण हुआ था। जिसमें गहनता से जब दोनों आरोपियो से पूछताछ की गई तो इन दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
अब पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है । लेकिन इस मामले ने पिता-पुत्र के रिश्ते को दागदार कर दिया है और शायद इस मामले को देखने के बाद घर में पिता-पुत्र में होने वाली बहस या फिर छोटी मोटी लड़ाई में भी शक आ जाए । पूरा मामला नीचे दी गई वीडियो में देखिये…
Watch Video
https://youtu.be/u851cv5qfjw
